Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 28 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज कैबिनेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग बिल-2025 को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब इमारतों की ऊंचाई 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर कर दी गई है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए लुधियाना उत्तर में एक नई उप-तहसील बनाने को मंजूरी दी गई है। 

सी.एम. मान ने बताया कि बरनाला नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया गया है क्योंकि बरनाला की आबादी और जीएसटी संग्रह इन शर्तों को पूरा करते हैं। बरनाला के लोगों की लंबे समय से मांग थी इसे नगर निगम में अपग्रेड किया जाए क्योंकि यहां बड़ी संख्या में उद्योग हैं। वहीं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पंजाब स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के 100 से ज्यादा नए पद सृजित किए गए हैं।   

कैबिनेट द्वारा डेराबस्सी में 100 बिस्तरों वाला ईएसआई खोलने की मंजूरी दी गई है। इस लिए जमीन मुहैया करवाई जाएगी। नशा मुक्ति केंद्रों के नियमों में भी संशोधन किया गया है। इसके साथ ही केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी और जो दवाइयां दी जाएंगी, सब कुछ सरकार की निगरानी में होगा।

सारांश:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों का मकसद प्रदेश के विकास को गति देना और लोगों को सीधी राहत पहुंचाना है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *