Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 20 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है और एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत जारी है।

एयरपोर्ट के CEO अजय वर्मा ने बताया कि बैंकॉक, मलेशिया, लंदन और सिंगापुर के लिए कनेक्टिविटी की योजना बनाई जा रही है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है और यहां सालाना लगभग 42 लाख यात्रियों का आवागमन होता है।

इसी वजह से लगातार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि घरेलू उड़ानों की संख्या करीब 80 है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *