Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

शारजाह 04 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : लियाम लिविंगस्टोन ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 38 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे अबूधाबी नाइटराइडर्स ने विश्व आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शारजाह वॉरियर्स को 39 रन से हराया.

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने अनी पारी में दो चौके और आठ छक्के लगाए, जिससे नाइटराइडर्स चार विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. यह लीग के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, इसके जवाब में वॉरियर्स की टीम नौ विकेट पर 194 रन ही बना पाई.

एक ओवर में ठोके 5 छक्के
लिविंगस्टोन को बीच के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (27 गेंदों पर 45 रन) से सहयोग मिला. इससे पहले एलेक्स हेल्स (19 गेंदों पर 32 रन) और अलीशान शराफू (23 गेंदों पर 34 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. लिविंगस्टोन ने पारी के अंतिम ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस की पहली गेंद छोड़कर अगली पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर 33 रन बटोरे. वॉरियर्स के लिए आदिल राशिद एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट लिए.

जवाब में टिक नहीं पाई वॉरियर्स
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, उसने जॉनसन चार्ल्स (10 रन), टॉम एबेल (06 रन) और टॉम कोहलर कैडमोर (14 रन) के विकेट पहले सात ओवरों में ही खो दिए, जब स्कोर केवल 56 रन था. टिम डेविड (24 गेंदों पर 60 रन) ने टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की. डेविड ने नौवें ओवर में पीयूष चावला पर लगातार तीन छक्के जड़े. सिकंदर रजा (08 रन) और दिनेश कार्तिक (05 रन) के विकेट गिरने के बावजूद डेविड ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा. उनके अलावा प्रीटोरियस (20 गेंदों पर 39 रन) और आदिल राशिद (11 गेंदों पर 25 रन) ने भी योगदान दिया, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया.

सारांश:
शारजाह में खेले गए मैच में लिविंगस्टोन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी इस पारी में एक ओवर में 5 छक्के शामिल थे, जिसने विरोधी टीम और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया और सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाज़ी का बवंडर मच गया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *