Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ करने वाले दर्शकों और एक्टर्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अक्षय के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस तारा शर्मा ने कहा कि उन्होंने फिल्म में कमाल किया है. एक्ट्रेस और होस्ट तारा शर्मा ने दोस्त अक्षय खन्ना की खुलकर तारीफ की है.

तारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखकर अक्षय को बधाई दी और उनकी मेहनत को सलाम किया. तारा ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई अक्षय! हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारा पूरा इंस्टा फीड ‘धुरंधर’ से भरा पड़ा है! खासकर वो गाना और आपकी धमाकेदार एंट्री! आपको और पूरी टीम को गुड लक!’

तारा शर्मा ने शेयर की पुरानी फोटो

बचपन के दोस्त हैं तारा और अक्षय खन्ना

तारा ने आगे बताया कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. स्कूल के दिनों में साथ कई ड्रामा किए थे और उस समय से ही पता था कि अक्षय एक्टिंग में ही करियर बनाएंगे. उन्होंने लिखा, ‘शायद आप सबसे प्राइवेट इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं. आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं कि आपकी चुपचाप की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है.’

तारा ने पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें दोनों के साथ और भी दोस्त पोज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘ये फ्लैशबैक फोटोज आपके ‘नो फोटो’ ऑरा से पहले की हैं.’ अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. हालांकि तारा ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, ‘मुझे पता है आप सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी टैग कर रही हूं.’

सारांश

तारा शर्मा अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने दोस्त और सह-अभिनेता अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका शानदार अभिनय फिल्म की बड़ी ताकत है। तारा का कहना है कि अब टीम का फोकस सिर्फ आगे बढ़ने और दर्शकों को और बेहतर काम देने पर है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *