Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 11 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : जालंधर के यात्रियों और शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। पी.ए.पी. चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण इसी महीने शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

खासकर अमृतसर और पठानकोट जाने वाले यात्रियों को PAP चौक से निकलने के लिए रामा मंडी चौक की तरफ 4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी होती थी और चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती थी।

पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत के बाद काम इसी महीने शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त लेन तैयार की जाएगी। लेन पूरी होने के बाद यात्रियों को बीएसएफ चौक से अमृतसर रोड तक सीधी पहुंच मिलेगी और उनका 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर खत्म हो जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *