Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12 जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : माही विज हाल ही में अपने सबसे अच्छे दोस्त और CEO नदीम नादज के साथ नाम जुड़ने के बाद फिर से सुर्खियों में आईं। जय भानुशाली से तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम उनके दोस्त के साथ जोड़ा गया और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। अब एक्ट्रेस माही विज ने आखिरकार चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया और झूठी बातें फैलाने वालों पर गुस्सा निकाला। इसके पहले जय भानुशाली ने भी अपनी एक्स वाइफ को सपोर्ट करते हुए अंकिता लोखंडे का एक नोट दोबारा पोस्ट किया था।

माही विज ने नदीम नादज संग नाम जोड़ने पर चुप्पी तोड़ी

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर माही विज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा, जिन्होंने उनका नाम नदीम नादज के साथ जोड़ा था। एक्ट्रेस ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस मामले पर बात न करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें बोलना जरूरी लगा। माही ने कहा, ‘जो लोग हमारे बारे में जानते हैं, उन्हें ये सब मजाक लग रहा है। सिर्फ इसलिए कि हमने बिना कोई विवाद के तलाक ले लिया है, लेकिन आप लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। आपको गंदगी चाहिए।’

माही विज और नदीम नादज की खास बॉन्ड

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘नदीम मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त ही रहेगा। आपने ‘अब्बा’ शब्द को गंदा कर दिया है। आप पर शर्म आती है… मेरे और नदीम के बारे में ऐसी घटिया बातें लिखने के लिए आप लोगों पर शर्म आती है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, इतने सारे लोग हैं जो उसका सम्मान करते हैं। आप इतने लेवल तक गंदगी में जा सकते हैं।’ उन्होंने सवाल किया कि क्या लोग अपने सबसे अच्छे दोस्तों को कभी आई लव यू नहीं कहते हैं।

जय भानुशाली ने माही विज को किया सपोर्ट

इससे पहले माही विज के पूर्व पति जय भानुशाली ने भी अंकिता लोखंडे द्वारा लिखी गई एक पोस्ट को दोबारा शेयर करके उनके खिलाफ चल रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। एक्टर जय भानुशाली ने लिखा, ‘धन्यवाद अंकिता और मैं आपकी कही हर बात से सहमत हूं।’

सारांश:
तलाक के बाद माही विज का नाम दोस्त के साथ जोड़े जाने की अफवाहों पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है। माही ने साफ किया कि ये बातें बेबुनियाद हैं। वहीं जय भानुशाली ने भी माही का खुलकर सपोर्ट किया और कहा कि निजी जिंदगी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहना चाहिए।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *