Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 15 जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। राज्य में शीत लहर लगातार तेज होती जा रही है। पहाड़ों से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी और बर्फीली हवाएं ठंड की तीव्रता बढ़ा रही हैं, जिससे लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। भीषण ठंड के साथ घनी धुंध ने सर्दी के प्रकोप को और बढ़ा दिया है।

वहीं मौसम विभाग ने आज से 18 जनवरी तक के लिए बड़ी भविष्यवाणी जारी की है। 15 जनवरी को प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16, 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों को छोड़कर घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के अंतर्गत आने वाले कृषि अनुसंधान केंद्रों द्वारा  तापमान के आंकड़े जारी किए गए हैं। लुधियाना में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कंडी अनुसंधान केंद्र बुल्लोवाल सौंखड़ी, बलाचौर (नवांशहर) में अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री रहा। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बठिंडा में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट में अधिकतम 13.6 डिग्री और न्यूनतम 3.2 डिग्री रहा। गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गौरतलब है कि बीते दिन (13 जनवरी) को कंडी अनुसंधान केंद्र बुल्लोवाल सौंखड़ी में पूरे पंजाब में सुबह का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज किया गया था। 14 जनवरी को लेकर जानकारी देते हुए कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि दोपहर के समय बलाचौर इलाका पूरे पंजाब में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान केवल 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यह नवांशहर जिले में बीते तीन वर्षों का दिन के तापमान का रिकॉर्ड है, जो औसत से करीब 10 डिग्री कम दर्ज किया गया। पूरे दिन इलाका घनी धुंध की चादर में लिपटा रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *