Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। हैरी ब्रूक के तूफानी शतक ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान के दो मैचों में सिर्फ एक पॉइंट हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुल गया था, जबकि इंग्लैंड से दो विकेट से हार ने समीकरण बिगाड़ दिया। ऐसे में टीम सिलेक्शन और खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

लाइव टीवी शो में भिड़े क्रिकेटर

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक के बीच लाइव टीवी शो में तीखी बहस छिड़ गई। पाकिस्तानी कार्यक्रम टैपमैड ‘Tapmad’ पर चर्चा के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच मोहम्मद नवाज की भूमिका को लेकर टकराव देखने को मिला।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने दो स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज और शादाब खान को खिलाया। दोनों ने मिलकर 57 रन दिए और दो विकेट हासिल किए, जिनमें दोनों सफलताएं नवाज के खाते में गईं। हालांकि, दोनों ने सिर्फ तीन-तीन ओवर फेंके, जिससे यह सवाल उठा कि क्या टीम उन्हें मैच जिताने वाले गेंदबाज के रूप में पूरी तरह भरोसा कर रही है?

बहस के दौरान हफीज ने सीधा सवाल किया कि नवाज बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं या गेंदबाजी ऑलराउंडर? सकलैन ने जवाब दिया कि वह दोनों भूमिकाओं में संतुलित हैं। आप उसके बारे में उस तरह से बात नहीं कर सकते। इस पर हफीज ने तीखे अंदाज में कहा कि नवाज की पहली जिम्मेदारी गेंदबाजी क्या है? जवाब में सकलैन ने कहा कि उन्हें लगता है कि नवाज बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बराबर अच्छा है। इस पर हफीज ने सवाल दागा कि तो फिर उसे नंबर 5 पर क्यों नहीं इस्तेमाल करते? इसके जवाब में सकलैन ने कहा कि वह रहा है।  जब वह पाकिस्तान टीम के साथ थे, तो उन्होंने उससे नंबर 5 पर बैटिंग कराई थी। उसमें पोटेंशियल है।

नवाज की पहली प्रायोरिटी क्या?

सकलैन की ये बात सुन हफीज थोड़ा झुंझला गए और उन्होंने कहा कि तो वह एक बैट्समैन है, जो बॉलिंग कर सकता है? उसकी पहली जॉब क्या है? इसके बाद सकलैन ने नवाज का पक्ष लेते हुए कहा कि अगर वह आपको बैट और बॉल दोनों से मैच जिता सकता है, तो इसका मतलब है कि आप बराबर अच्छे हैं।

सारांश:

पाकिस्तान की हार के बाद देश के पूर्व क्रिकेटर काफी बौखलाए नजर आए। इसी तनाव के बीच एक लाइव टीवी शो में दो दिग्गज खिलाड़ी, हफीज़ और सकलैन, आमने‑सामने आ गए और उनके बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस घटना ने मैच के बाद की आलोचनाओं और भावनाओं को और भी बढ़ा दिया। दर्शकों के लिए यह लाइव टकराव काफी रोमांचक और विवादित साबित हुआ।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *