03 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : अक्सर लोग इस गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं, कि अगर वजन घटाना है तो सिर्फ एक्सरसाइज में जुट जाना है। जबकि सच ये नहीं है। हर रोज एक्सरसाइज कर पसीना बहाने के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें रेगुलरली फॉलो किया जाए, तो महज एक ही महीने के अंदर आपको फर्क दिखाई देने लग जाएगा। आइए इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
शुगर और रिफाइन्ड कार्ब्स से तौबा- क्या आप डेली अच्छी खासी मात्रा में शुगर कंज्यूम करते हैं? अगर हां, तो वेट लॉस के लिए या फिर अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए शुगर का सेवन लिमिटेड मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को वाकई में आसान बनाना चाहते हैं, उन्हें रिफाइन्ड कार्ब्स से तौबा कर लेनी चाहिए। रिफाइन्ड कार्ब्स से परहेज नहीं किया गया, तो वजन घटाना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है।
डिनर के लिए फॉलो करें ये रूल- डिनर जल्दी खाना शुरू कर दीजिए। डिनर को लाइट यानी हल्का रखना फायदेमंद साबित हो सकता है। खाना-पीना बंद करने की कोई जरूरत नहीं है, बस हमें पोर्शन साइज को कंट्रोल करने की जरूरत है। खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने की आदत को सुधार लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाने और सोने के बीच में लगभग 2 से 3 घंटे का अंतर रखना चाहिए।
पीना चाहिए खूब सारा पानी- आपको अपनी बॉडी में पानी की कमी को पैदा नहीं होने देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर अपने शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने की कोशिश कीजिए। इसके अलावा जिम न जा पाएं, तो कोई बात नहीं लेकिन हर रोज वॉक का नियम जरूर बनाएं। अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो वॉक करने के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स वजन घटाने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती हैं।
सारांश:
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी टिप्स अपनाना जरूरी है। इनमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और पानी की मात्रा बढ़ाना शामिल है। इन आदतों को महीने भर लगातार फॉलो करने से शरीर में फर्क महसूस होने लगता है और फिटनेस में सुधार आता है।
