Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : मशहूर मराठी अभिनेत्री वर्षा ऊसगांवकर समेत अन्य के साथ से करीब 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप एक फिल्म निर्माता और बिल्डर पर लगा है। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अविनाश जाधव के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मराठी रंगमंच से जुड़ी है एक्ट्रेस

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। अविनाश जाधव से उनकी व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच दिया,उसने एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा भी दिलाया,नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा ऊसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये जाधव को सौंपे। शुरुआत में आरोपी ने 4 लाख 52 हजार रुपये लौटाकर भरोसा कायम रखने की कोशिश की,लेकिन इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने लगातार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में डोंबिवली जाकर जब उससे जवाब मांगा गया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं दूंगा,जो करना है कर लो। ठगी का पूरा मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है।

जल्द साफ होगी तस्वीर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 430 और 506 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही ये भी बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में असल आरोपी कौन बनता है। 

सारांश:
एक मराठी अभिनेत्री के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि लगभग 47 लाख रुपये की हेराफेरी से जुड़ा यह मामला आर्थिक लेन-देन से संबंधित है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *