05 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : साउथ सुपरस्टार थालापति विजय बीते दिनों से अपने करियर की आखिरी फिल्म जना नायकन की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे सर्टिफिकेट नहीं मिला और उसके बाद से इसकी रिलीज डेट टलती जा रही है। अभिनेता और तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख थलपति विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ फिलहाल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ कानूनी विवाद में फंसी हुई है। पहले 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म सेंसरशिप संबंधी मुद्दों के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बुधवार (4 मार्च) को तमिलनाडु के तंजावुर में अपने राजनीतिक अभियान के तहत समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए विजय ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की देरी के बारे में भी बात की।
अब रिलीज में हो रही देरी को लेकर फूटा गुस्सा
एएनआई के अनुसार, अभिनेता ने कहा, ‘मेरी बात सुनिए, अगली सरकार टीवीके की होगी। मछुआरे उम्मीद बनाए रखें, आपकी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी। फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज के दौरान कई लोगों ने समर्थन में आवाज उठाई। यहां तक कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया। मैं इसके लिए उनका आभारी हूं। मुख्यमंत्री जी, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप हर घर में रहने वाले हर विजय को चुप नहीं करा सकते। उन्होंने अपना अभियान शुरू कर दिया है।’ जना नायकन की रिलीज में देरी के बीच, कनाडाई वितरक और सिनेमा श्रृंखला यॉर्क सिनेमाज ने पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की थी कि फिल्म अप्रैल 2026 से पहले सिनेमाघरों में नहीं आएगी।
30 अप्रैल के बाद रिलीज होगी फिल्म
14 फरवरी को जारी एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया, ‘प्रिय दर्शकों, कृपया ध्यान दें कि फिल्म ‘जना नायकन’ 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। यदि आपके पास कोई टिकट बुक हैं और रिफंड की प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है, तो कृपया जल्द से जल्द रिफंड की व्यवस्था के लिए हमारे सिनेमाघरों से संपर्क करें। नई रिलीज तिथि की पुष्टि होते ही हमारे सभी वफादार सदस्यता धारकों को प्राथमिकता के आधार पर बुकिंग की सुविधा मिलेगी। आपके धैर्य, समझ और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।’ हालांकि, अभी तक फिल्म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नारायण सहित कई जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 33 साल के फिल्मी करियर के बाद विजय ने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की है, और इसी क्रम में जना नायकन उनकी आखिरी फिल्म साबित होगी।
सारांश:
थालापति Vijay की करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नयागान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के रिलीज शेड्यूल और अन्य मुद्दों को लेकर अभिनेता ने गुस्सा जाहिर किया। इस विवाद ने फिल्म की पहले से ही चर्चा में रहने वाली स्थिति को और बढ़ा दिया है, और इसे करियर की आखिरी मूवी के रूप में अतिरिक्त ध्यान मिला है।
