Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है और संसद में काफी हलचल मची हुई है। मुख्य मुद्दा लोकसभा स्पीकर को उनके पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव है। इस वजह से आज भी सदन में काफी हंगामा होने के आसार हैं। दोनों ही पक्षों ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, विपक्ष अन्य मुद्दों जैसे- पश्चिम एशिया के तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है।

विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाते समय ‘पक्षपातपूर्ण’ तरीके से काम किया। सदन में आज को होने वाली चर्चा के दौरान अन्य वक्ताओं के अलावा सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पर चर्चा के अंत में गृह मंत्री शाह के जवाब देने की संभावना है।

सारांश:
आज संसद में बजट सत्र का दूसरा दिन है। विपक्ष ने स्पीकर को लेकर कड़ा रुख अपनाया और कई मुद्दों पर सवाल उठाए। संसद में हंगामे के बीच चर्चा और बहस का क्रम जारी रहा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई और विपक्ष ने सरकार के कामकाज पर निशाना साधा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *