10 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  टीम इंडिया के चैंपियन बनने के साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2026 का 8 मार्च को समापन हो गया। अब भारतीय क्रिकेट फैंस को मशहूर T20 लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC का इंतजार है, जिसका 11 मार्च से आगाज होने जा रहा है। कुल 19 मैच लीग में खेले जाएंगे। लीग स्टेज का आयोजन 11 मार्च से 23 मार्च तक होगा। इस दौरान कुल 15 मैच 4 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें हल्द्वानी, कोयंबटूर, अमृतसर और ग्वालियर शामिल हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लीग का आगाज होगा। 11 और 12 मार्च को मुकाबले हल्द्वानी में खेले जाएंगे। इसके बाद 13 मार्च को कोयंबटूर में मैच खेला जाएगा। हल्द्वानी और कोयंबटूर में 3-3 लीग स्टेज मैच खेले जाएंगे। वहीं, अमृतसर में सबसे ज्यादा 5 लीग स्टेज मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 4 मैचों का ग्वालियर में आयोजन होगा। 24 मार्च से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके वेन्यू की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 में कुल 6 टीमें शिरकत करेंगी। इनमें मुंबई स्पार्टन्स, इंडिया कैप्टन्स, रॉयल राइडर्स पंजाब, इंडिया टाइगर्स, कोणार्क सूर्यास ओडिशा और साउदर्न सुपर स्टार्स शामिल हैं। 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 का फुल शेड्यूल

  • 11 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडियन कैपटन्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 12 मार्च 2026: रॉयल राइडर्स पंजाब बनाम इंडिया टाइगर्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 13 मार्च 2026: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड) 7:30 PM
  • 14 मार्च 2026:  मुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया टाइगर्स, हल्द्वानी (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) 7:30 PM
  • 15 मार्च 2026: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम रॉयल राइडर्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड)
  • 16 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 17 मार्च 2026: रॉयल राइडर्स पंजाब बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 17 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 18 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम इंडिया टाइगर्स, कोयंबटूर (श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड)
  • 19 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 20 मार्च 2026: कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम इंडिया टाइगर्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 21 मार्च 2026: इंडिया कैप्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM 
  • 22 मार्च 2026: साउदर्न सुपर स्टार्स बनाम इंडिया टाइगर्स, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM
  • 22 मार्च 2026: कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम इंडिया कैप्टन्स, ग्वालियर (कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम) 7:30 PM
  • 23 मार्च 2026: मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब, अमृतसर (गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड) 2:30 PM

सारांश:
LLC 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले चार प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। आयोजकों ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे फैंस अपने पसंदीदा मैचों का समय और स्थान आसानी से जान सकेंगे। टूर्नामेंट में शानदार मुकाबलों और हाई-वोल्टेज एक्शन की उम्मीद है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *