10 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित लीग द हंड्रेड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें आगामी सीजन के लिए साउदर्न ब्रेव मेन्स टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज इयान बेल असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे।दिलचस्प बात यह है कि यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने भी इयान बेल को हेमंग बदानी का डिप्टी बनाया था। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के मालिक जीएमआर ग्रुप ने पिछले साल जुलाई में साउदर्न ब्रेव  में 49% हिस्सेदारी खरीदी थी। बदानी ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी कोचिंग में टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार की थी, हालांकि अंत में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

हेमंग बदानी के पास कोचिंग का अपार अनुभव

हेमंग बदानी के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का अच्छा अनुभव है। वह जीएमआर ग्रुप की अन्य टीमों के साथ भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने सिएटल ओर्कास (MLC) और दुबई कैपिटल्स (ILT20) के साथ भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहकर काम किया है। हेमंग टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2000 से 2004 के बीच टीम इंडिया की ओर से 4 टेस्ट और 40 ODI खेले और 950 से ज्यादा रन बनाए।

दूसरी ओर इयान बेल के पास इंग्लैंड की घरेलू परिस्थितियों का गहरा अनुभव है। वह पहले इंग्लैंड अंडर-19 टीम और इंग्लैंड लॉयन्स के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा 2024 में उन्होंने श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई थी। वह 2023 ODI वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे में भी कुछ समय के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे। द हंड्रेड में भी बेल का अनुभव है। इससे पहले वह बर्मिंघम फीनिक्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं।

2021 में चैंपियन बनी थी टीम

साउदर्न ब्रेव ने 2021 में द हंड्रेड के पहले सीजन में पुरुष खिताब जीता था, जबकि 2024 में टीम उपविजेता रही थी। हालांकि पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और आधे मैच हारने के बाद वह नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी। अब बदानी और बेल की जोड़ी के सामने टीम को फिर से चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।

सारांश:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है, जिससे उनकी कोचिंग विशेषज्ञता का फायदा इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलेगा। यह कदम टीम की रणनीति और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *