11 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है जिस कारण कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का दूसरा दिन है। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज चर्चा पर जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को सदन में महज 47 मिनट चर्चा हो पाई। बहस के लिए तय सवा 6 घंटे हंगामे में बर्बाद हो गए।इससे पहले मंगलवार को सदन विपक्ष के हंगामे के बीच चला। चर्चा स्पीकर के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रोटेस्ट को लेकर ऐसी बात कही जिसपर आज बीजेपी ने जबरदस्त हमला बोला। राहुल ने AI समिट पर बात की और कहा कि कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने आज बीजेपी की ओर से संबित पात्रा बोले। उन्होंने कहा कि राहुल की हंसी मीर जाफर जैसी थी। उन्होंने साबित कर दिया कि यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के आर्किटेक्ट और डिजाइनर राहुल थे।

संसद में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। किरेन रिजिजू ने इशारों में कहा कि राहुल गांधी खुद को ज्ञानी समझते हैं। बिना फैक्ट चेक के आरोप लगाते हैं..उन्होंने कहा कि राहुल ने बयान दिया था कि उन्हें संसद में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं। रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि विपक्ष के कई सीनियर लीडर मौजूद थे। किसी ने राहुल गांधी को बताया नहीं कि बोलने के लिए स्पीकर की परमिशन जरूरी है। इसके बिना कोई सांसद अपनी मर्जी से नहीं बोल सकता।

जब संसद में किरेन रिजिजू अपनी बात खत्म कर रहे थे तो राहुल गांधी सदन में नहीं थे। वहां प्रियंका गांधी बैठी थीं। उन्होंने तुरंत बयान दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 12 साल में एक ही शख्स नहीं झुका वो हैं राहुल गांधी। जो सत्ता पक्ष के सामने कभी नहीं झुके..वो लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल सच बोलते हैं और सरकार इस सच को पचा नहीं पाती। 

गृह मंत्री अमित शाह आज सदन में बोलेंगे। ऐसे में आज संसद के सत्र से कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं संसद के सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे

सारांश:
लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस प्रस्ताव को लेकर आज Lok Sabha में बहस होने वाली है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए संबोधन देंगे। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी चर्चा होने की संभावना है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *