11 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आईपीएल 2026 का इंतजार इस वक्त काफी बेसब्री से हो रहा है। इस महीने के आखिर में इसका आगाज हो जाएगा, हालां​कि अभी तक बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। इस बीच पहले मैच को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। अगर आपको लगता है कि पिछले साल के फाइनलिस्ट आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला मैच होगा तो आप गलत साबित हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि आईपीएल के पहले मैच के लिए बीसीसीआई ने कुछ अलग ही प्लान तैयार किया है

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, जल्द जारी हो सकता है शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अब इसके शुरू होने में 20 दिन से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन शेड्यूल अभी नहीं आ सका है। इस बीच बीसीसीआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि 12 मार्च को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ये पूरे सीजन के लिए नहीं होगा। 20 या​ फिर 30 दिन के लिए शेड्यूल आ सकता है। बचे हुए सीजन का शेड्यूल बाद में आएगा। इस बीच पहले मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

आरसीबी और सीएसके के बीच हो सकता है आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

आमतौर पर माना जाता है कि पिछले सीजन की जो फाइनलिस्ट होती हैं, उनके बीच ही पहला मुकाबला कराया जाता है। हालांकि कुछ एक बार इस परम्परा को तोड़ा भी गया है, इस दफा भी ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आता है। क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि पहला मुकाबला सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कराया जा सकता है। पिछले साल की फाइनलिस्ट आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। आरसीबी तो पहला मुकाबला खेलेगी, लेकिन उसके सामने पंजाब नहीं, बल्कि चेन्नई की टीम होगी। हालांकि इसकी पुष्टि तभी होगी, जब बीसीसीआई पूरे शेड्यूल का ऐलान कर देगी। 

पंजाब की टीम 29 मार्च को जीटी के खिलाफ खेलेगी अपना मैच 

बीसीसीआई की कोशिश रहती है कि आईपीएल का पहला मुकाबला ब्लाक​बस्टर हो। इसलिए दो बड़ी टीमों के बीच पहला मैच कराया जा सकता है। वैसे तो सभी टीमों की अपनी अपनी फैंन फॉलोइंग है, लेकिन सीएसके, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और केकेआर के फैंस ज्यादा माने जाते हैं। इसलिए दो टीमों के बीच बड़ा मुकाबला बीसीसीआई पहले ही दिन कराना चाहता है। इस बीच अगर पंजाब किंग्स की बात की जाए तो ये टीम 29 मार्च को टीम अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होमग्राउंड मुल्लांपुर में खेलती हुई नजर आ सकती है। आपको फिर से याद दिला दें कि पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में हो सकता है। हालांकि अब से कुछ ही घंटे बाद बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। 

सारांश:
सीजन के पहले ही मुकाबले में दो बड़ी टीमों के बीच रोमांचक टकराव होने वाला है। मैच में दोनों टीमों की रणनीति, खिलाड़ी प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आएगी। यह मुकाबला सीजन की शुरुआत में ही खेल प्रेमियों के उत्साह को बढ़ा देगा और भविष्य के मैचों के लिए उम्मीदें जगाएगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *