13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आईपीएल 2026 का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इसका पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जब आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच गुरुवार को द हंड्रेड के लिए नीलामी का आयोजन किया गया। इसमें भारतीयों ने भी टीमें खरीद रखी हैं। इसी दौरान काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद लिया है। अब मामले ने तूल पकड़ लिया है। ऐसा ना हो कि काव्या मारन को अपने इस किए पर लेने के देने पड़ जाएं
द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदा
द हंड्रेड को आप इंग्लैंड का आईपीएल कह सकते हैं। ये भी एक फ्रेंचाइज आधारित लीग है, हालांकि इसके नियम अलग होते हैं। इसमें कुल मिलाकर आठ टीमें खेलती हैं। इन्हीं में एक सनराइजर्स लीड्स भी है। जिनकी टीम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद है। इसकी मालकिन काव्या मारन हैं। जो अक्सर आईपीएल में एसआरएच के मैच में नजर आती हैं। सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को अपने पाले में कर लिया है। ये सब कुछ गुरुवार शाम को हुआ, इसके बाद से लेकर अब तक हंगामा बरपा हुआ है। सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा है। जो एक अच्छी खासी रकम है। हालांकि इंग्लैंड में उनकी बोली पौंड में लगी है। लेकिन हम आपको आसानी के लिए इसे भारतीय रुपये में बता रहे हैं।
केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को करना पड़ा था बाहर
खैर ये तो हुई अबरार अहमद की बात, लेकिन ऐसा लगता है कि एसआरएच ने केकेआर वाले प्रकरण से कुछ नहीं सीखा, जिसको लेकर इतना हंगामा हुआ था कि आईसीसी से लेकर तीन चार बोर्ड करीब एक महीने तक परेशान रहे। याद कीजिए आईपीएल की नीलामी में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हंगामा शुरू हो गया और हिन्दुओं पर हमले शुरू हो गए। इसके बाद भारत में केकेआर का विरोध शुरू हो गया। कहा गया कि बांग्लादेश में हिन्दू मारे जा रहे हैं और उसी बांग्लादेश के खिलाड़ी रहमान को केकेआर ने करोड़ों देने का फैसला किया है। इसके बाद आनन फानन में केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया।
टी20 विश्व कप 2026 से पहले जमकर हुआ था हंगामा
मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया और उसे टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आकर अपने मैच खेलने से इन्कार कर दिया। काफी दिनों में बीसीबी को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर स्कॉटलैंड की एंट्री करा दी। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी नाराजगी जताई और भारत से टी20 विश्व कप में खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद लगातार चर्चाओं और विमर्श का दौरा चला। आईसीसी ने जब मामले में दखल दिया, तब जाकर बनी। कुल मिलाकर ये पूरा मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा।
और भी तूल पकड़ सकता है अबरार अहमद का मामला
मुस्तफिजुर रहमान तो बांग्लादेशी खिलाड़ी थी, तब उनको लेकर इतना हल्ला हुआ, अबरार तो पाकिस्तानी प्लेयर हैं और जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, तब इसी अबरार अहमद ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किए थे। इसे कैसे बर्दाश्त किया जाएगा। ये बात पक्की है कि आने वाले दिनों में ये मामला तूल पकड़ेगा। हो ना हो आईपीएल के दौरान भी एसआरएच को दिक्कतों का सामना करना पड़े। देखना होगा कि इस पूरे मामले को लेकर आगे क्या होगा।
सारांश:
SRH ने हाल ही में रणनीति में बड़ी चूक की है, जो टीम के लिए महंगी साबित हो सकती है। कप्तान/मैनेजमेंट काव्या मारन की गलती के कारण टीम को पिछले मैचों जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। फैंस और विशेषज्ञ इस चूक को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि यह SRH के प्रदर्शन और पॉइंट टेबल पर असर डाल सकती है।
