18 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज करीब है। टीमों के कैंप शुरू हो गए हैं। खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक खास प्लान तैयार किया है, जो आईपीएल की शुरुआत से पहले किया जाएगा। खास बात ये है कि इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के नए खिलाड़ी तो नजर आएंगे, साथ ही पुराने प्लेयर्स भी दिखाई देंगे, जो टीम के लिए इससे पहले खेल चुके हैं, लेकिन अब दूसरी टीमों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

सीएसके की ओर से किया जाएगा रीयूनियन प्रोग्राम का आयोजन

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम सीएसके आईपीएल से पहले एक रीयूनियन प्रोग्राम का आयोजन कर रही है। आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा, इससे पहले 22 मार्च को ये कार्यक्रम है। हालांकि जब इस प्रोग्राम का ऐलान किया गया तो ऐसा अंदाजा लगाया गया कि टीम की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जाएगा, लेकिन पता चला है कि ऐसा कुछ नहीं है। ये बस नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच मेल मिलाप का कार्यक्रम है। बताया जाता है कि इस आयोजन में उन सभी प्लेयर्स को बुलाया गया है, जो टीम के साथ पहले सीजन से जुड़े रहे हैं। 

शाम को आयोजित किया जाएगा खास प्रोग्राम

आईपीएल को 18 साल हो गए हैं, इस बार 19वां सीजन खेला जाएगा। इस दौरान केवल दो बार को छोड़कर हर साल सीएसके की टीम खेली है। दो सीजन के लिए सीएसके को बैन कर दिया गया था। यानी 16 सीजन को भी खिलाड़ी टीम के साथ रहे हैं, सभी को बुलाया गया है। अब आते कितने हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। बताया जाता है कि आयोजन 22 मार्च को शाम को चार बजे से करीब 9 बजे तक चलेगा। कुछ प्रोग्राम भी रखे गए हैं। 

मुथैया मुरलीधरन, ड्वोन ब्रावो ओर मैथ्यू हेडन भी आ सकते हैं नजर

बताया जाता है कि सीएसके की ओर से बाकी टीमों को भी इस बारे में बताया गया है कि वे इस तरह का कार्यक्रम कर रहे हैं, इसके लिए अगर वे चाहें तो अपने ​दिग्गजों को भेज सकते हैं। उदाहरण के लिए, मुथैया मुरलीधरन आईपीएल में सीएसके के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अब वे सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैं। इसी तरह सीएसके के​ लिए खेल चुके मैथ्यू हेडन अब गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हुए हैं। सीएसके को चैंपियन बनाने वाले ड्वोन ​ब्रावो अब केकेआर के साथ हैं। वैसे तो ये सभी पूर्व खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के साथ ​जुड़े हुए हैं, लेकिन एक दिन के लिए सीएसके के इस कार्यक्रम में नजर आएंगे। 

30 मार्च को पहला मैच खेलेगी सीएसके की टीम

आईपीएल का आगाज आपको पता ही है कि 28 मार्च से होगा, इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स पहला मैच नहीं खेल रही है। सीएसके का पहला मुकाबला 30 मार्च को है, जब उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। ये मैच गुवाहाटी में होगा, जिसे राजस्थान का होमग्राउंड माना जाता है। देखना होगा कि इस सीजन टीम कैसा प्रदर्शन करती है। सभी की इस पर नजर रहेगी। 

सारांश:
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम को मजबूत बनाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत नए टैलेंट और अनुभवी खिलाड़ी एक साथ मैदान में नजर आएंगे, जिससे टीम की रणनीति और प्रदर्शन दोनों में मजबूती आएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *