नई दिल्ली 18 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पीएम को एक खास तोहफा दिया।
पीएम मोदी को जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का तोहफा
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा की कि वह और उनके पति, एक्टर रणबीर कपूर, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समर्थन करेंगे।
