मुंबई 18 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम का शोर है—एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी! भारत की महानतम संगीत हस्तियों में शुमार, जिनकी खनकती और पवित्र आवाज ने दशकों तक दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया, अब उनकी संगीतमय जीवन यात्रा बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है।
संगीत जगत की भारत रत्न और दिग्गज गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी (M.S. Subbulakshmi) की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक इन दिनों सुर्खियों में है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में ‘अम्मा’ यानी एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के किरदार में साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी।
खास बात यह है कि इस महान शख्सियत के जीवन और उनके संगीत सफर को पर्दे पर उतारने से पहले पिछले 8 सालों से लगातार गहन रिसर्च किया जा रहा है, ताकि उनके जीवन के हर एक पहलू को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाया जा सके। रश्मिका मंदाना के लिए यह उनके करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और बड़ा अवसर माना जा रहा है।
