Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 अप्रैल (भारत बानी) : नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक अंगद सैनी आज सब डिवीजन बलाचौर के औद्योगिक क्षेत्र में गांव तौसा के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक अंगद सैनी नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे और जब उनकी कार गांव तौसा के पास पहुंची तो अचानक सड़क के बीच में एक आवारा जानवर आ गया, जिसे कार चालक ने बचाने की कोशिश की. विधायक आंग सैनी की कार दूसरी कार से टकरा गई और ये हादसा हो गया.

हादसे में घायल हुए अंगद सैनी को इलाज के लिए तुरंत मैक्स अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया गया। ये हादसा इतना भीषण था कि हादसे के बाद उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार के परखच्चे उड़ गये.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *