Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21 मई(पंजाब)फिरोजपुर : पंजाब में लोकसभा चुनावों से पहले पार्टियों में दलबल का सिलसिला लगातार जारी है। आज पहले बीजेपी ने ‘आप’ को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल किया है। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को फिरोजपुर से बड़ा झटका दे दिया है। 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू को ‘आप’ में शामिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी इसे शमूलियत को लेकर एक ट्वीट भी शेयर किया है, ”फिरोजपुर  हलके से मजबूत हुआ आम आदमी पार्टी का परिवार… भाजपा को लगा बड़ा झटका… सी.एम. मान के नेतृत्व में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल.. पार्टी में स्वागत…।”  आपोक बता दें लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब सियासत गरमाई हुई है और पार्टियों में दलबदल का सिलसिला भी जारी है। पंजाब की राजनीतिक पार्टियों के नेता/विधायक/वर्कर एक पार्टी छोड़ दूसरी में शामिल हो रहे हैं। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *