Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई(अमृतसर): नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह के निर्देशों पर एम.टी.पी. विभाग द्वारा अवैध कब्जों पर कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसके चलते विभाग द्वारा आज अवैध कॉलोनी पर डिच मशीन चलाई और एक टावर भी हटाया। वैस्ट जोन के ए.टी.पी. हरजिंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पैक्टर अंगद सिंह, बिल्डिंग इंस्पैक्टर अरुण कुमार, फील्ड स्टाफ ने नगर निगम की पुलिस के साथ नजदीक पन्नू चौक वडाली गुरु क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर डिच मशीन चला कर सभी सीवेरेज मेनहोल को हटाया गया। गुरु अमर दास एवेन्यू में निगम की जमीन पर किए गए पक्के कब्जे को भी हटाया गया। वेस्ट जोन की टीम द्वारा कोट खालसा, गुरु नानक पुरा रोड क्षेत्र में अवैध तौर पर लगे एक बड़े टावर को भी हटाया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *