Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई(लुधियाना): लोकसभा चुनाव के आखिरी पड़ाव में पंजाबभर में 1 जून को मतदान किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान के लिए लगाई गई है जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है। गत 19 मई को जिला लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर रिहर्सल का आयोजन किया गया लेकिन इन रिहर्सल में शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं चुनाव आयोग द्वारा कड़ा संज्ञान दिया गया है और संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे।

इस संबंध में आज फॉर जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी शिक्षा) द्वारा विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों को जारी एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि संबंधित स्कूलों के कर्मचारियों को 19 मई रिहर्सल अनुपस्थित रहने के लिए कर्ण बताओ नोटिस जारी किया गया था और इसके लिए उनके द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारी 064 लुधियाना (पश्चिमी) कम-एडिशनल-कमिश्नर (शहरी विकास) के कार्यालय में अपने अनुपस्थित का स्पष्टीकरण दिया जाना था लेकिन कुछ कर्मचारियों द्वारा अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

इसके लिए डी.ई.ओ. द्वारा संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके स्कूल के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए पाबंद किया जाए। स्पष्टीकरण न देने की सूरत में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी और पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की निजी होगी। सपष्टीकरण के संबंध में एक रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी जाएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *