Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 24 जनवरी (भारत बानी) : पंजाब सरकार की ओर से मनाए जा रहे सडक़ सुरक्षा माह-2024 के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के निर्देशों पर मंगलवार बस स्टैंड होशियारपुर में ड्राइवरों की आंखो का चैकअप कैंप जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज होशियारपु डिपो जसवीर सिंह कोटला के नेतृत्व में लगाया गया। इस विशेष आंखों के चैकअप कैंप में सिविल अस्पताल होशियारपुर से आंखों के माहिर डा. मनप्रीत कौर व डा. मंदीप कौर की टीम की ओर से 104 ड्राइवरों व आम जनता की आंखों का चैकअप किया गया व जरुरतमंदों को दवाई भी दी गई। जिन लोगों की आंखों में ज्यादा दिक्कत थी, उनको सिविल अस्पताल होशियारपुर में अपना योग्य इलाज करवाने के लिए कहा गया। इस मौके पर जनरल मैनेजर होशियारपुर डिपो की ओर से सिविल अस्पताल होशियारपुर से आई मैडिकल टीम का धन्यवाद करते हुए समूह सरकारी व प्राईवेट बसों के ड्राइवरों को 25 जनवरी को भी इस कैंप में अपनी आंखों का चैकअप करवाने की अपील की।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *