Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 31 जनवरी(भारत बानी):  वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के सम्मिलन वाली कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा आज स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग यूनियनों के साथ बैठक करके उनके मसलों संबंधी विस्तार में चर्चा की गई।

यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, ओवरएज़ बेरोजग़ार यूनियन, अनएडिड स्टाफ फ्रंट, बी.एड. टैट पास बेरोजग़ार अध्यापक यूनियन और दफ़्तरी कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग तौर पर बैठक करते हुए उनकी माँगों संबंधी हमदर्दी से विचार किया गया। इस दौरान इन नेताओं द्वारा कैबिनेट सब-कमेटी को अपने माँग-पत्र भी सौंपे गए।  

ख़ुशगवार माहौल में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा यूनियनों की तरफ से पेश माँग-पत्रों में शामिल नुक्तों संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पड़ाववार चर्चा की। कैबिनेट सब-कमेटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनियनों द्वारा उठाई गईं जायज़ माँगों के समाधान के लिए उनके साथ लगातार बैठकें की जाएँ, जिससे उचित समाधान निकाले जा सकें।  

इसी दौरान वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा एन.एच.एम. एम्पलॉयज़ यूनियन के साथ भी बैठक की गई। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनियन की माँगों सम्बन्धी अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई नीति का अध्ययन किया जाए।  

इन बैठकों में सचिव स्कूल शिक्षा कमल किशोर यादव, सचिव वित्त गुरप्रीत कौर सपरा, विशेष सचिव-कम-डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा गौरी पराशर जोशी और यूनियन नेताओं में रमन कुमार मलोट, प्रवीन शर्मा, जगमोहन सिंह, निरभय सिंह जहांगीर, गुरविन्दर सिंह गिल, जसवीर कौर, गुरविन्दर सिंह, सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *