Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने केशो मंदिर में लगे कैंपों का लिया जायजा
होशियारपुर, 07 फरवरी (भारत बानी) :कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकें और उनकी शिकायतों का निपटारा हो सके। वे आज केशो मंदिर होशियारपुर में वार्ड नंबर 35, 37 व 38 के लिए लगाए गए विशेष कैंपों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करवाने आए लोगों से खुद बातचीत कर कैंप का फीडबैक भी लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों से बातचीत करने पर पता चलता है कि वे इन कैंपों से काफी खुश है और कई लोगों के लंबे समय से अटके काम कुछ घंटों में ही हो गए। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य भी यही है कि उनको उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन होशियारपुर की पूरी टीम इन कैंपों को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कैंपों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग विभाग लोगों की समस्याओं का निपटारा करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ पार्षद प्रदीप बिट्टू, कामरेड गंगा प्रसाद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *