Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 13 व 15 में लगे कैंपों का लिया जायजा
कहा, पंजाब सरकार की ओर से जन कल्याण सेवाएं लोगों को उनको घरों के नजदीक पहुंचाई गई
होशियारपुर, 12 फरवरी
(भारत बानी) : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन की ओर से लोगों की शिकायतें, समस्याओं को उनके घरों के नजदीक जाकर निपटारा करने के प्रयासों के अंतर्गत ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ प्रोग्राम के अंतर्गत होशियारपुर के गांवों व शहरों के वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने देश भगत कालेज में वार्ड नंबर 13 व 15 के लगे कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास के अंतर्गत अब लोगों को सेवाएं उनके घरों के नजदीक दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों की लगातार मानिटरिंग मुख्य भगवंत सिंह मान की ओर से स्वंय की जा रही है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।  
कैबिनेट मंत्री जिंपा ने अधिकारियों व कर्मचारियों की हिदायत की कि वे लोगों के कार्य पहल के आधार पर करें ताकि लोगों की किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को उनके घरों के नजदीक एक छत के नीचे पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना है व लोगों की मुश्किलों को सुनकर जल्द उनका निपटारा यकीनी बनाना है। इस मौके पर कामरेड गंगा प्रसाद, पार्षद चंद्रावती, पार्षद जतिंदर कौर, पूर्व पार्षद अजीत सिंह लक्की, संदीप चेची, जसपाल चेची, कंचन, शशी बाला, जय राम, मोहन लाल प्रिंसिपल देश भगत कालेज, बलजीत कौर, गीता, कुलविंदर कौर, मीना कुमारी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *