Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

18 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर शुक्रवार को NSE में उछाल के साथ 314.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को BPCL के शेयरों ने मालामाल कर दिया है। कंपनी ने साल 2000 से लेकर अब तक 5 बार बोनस शेयर बांटे हैं। बोनस शेयरों का कमाल यह रहा है कि अगर किसी व्यक्ति के पास साल 2000 में BPCL के 100 शेयर थे और उसने कंपनी में अपना निवेश अब तक बनाए रखा है तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 2400 पहुंच गई है। यानी, साल 2000 में खरीदे गए 100 शेयर अब बढ़कर 2400 हो गए हैं।

महारत्न कंपनी ने 5 बार बांटे हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने साल 2020 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने दिसंबर 2000 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने जुलाई 2012 और जुलाई 2016 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। बीपीसीएल ने जुलाई 2017 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जून 2024 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

4087% उछल गए हैं महारत्न कंपनी के शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने शेयरधारकों को सधी रफ्तार से जबरदस्त रिटर्न भी दिया है। बीपीसीएल के शेयर पिछले 26 साल में 4087 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 15 सितंबर 2000 को 7.48 रुपये पर थे। बीपीसीएल के शेयर 18 सितंबर 2026 को NSE पर 314.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले 20 साल में कंपनी के शेयरों में 923 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में बीपीसीएल के शेयर 43 पर्सेंट से अधिक उछले हैं।

इस साल अब तक 15% से ज्यादा की गिरावट
अगर पिछले एक साल की बात करें तो भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर लगभग फ्लैट हैं, कंपनी के शेयरों में करीब 3 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक बीपीसीएल के शेयर 15 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। बीपीसीएल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 391.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 266.60 रुपये है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *