Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मतदाताओं का पंजीकरण 29 फरवरी तक जारी रखने का निर्देश

संगरूर, 17 फरवरी (भारत बानी) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के मद्देनजर मतदाता पंजीकरण को लेकर डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। ऐसी ही एक समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने गुरुद्वारा चुनाव निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव पंजाब के निर्देशों के अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सिक्ख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम 1959 के नियम 6 से 12 के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने से संबंधित कार्यक्रम चल रहा है और इसलिए मतदाताओं के पंजीकरण की अंतिम तारीख 29 फरवरी तय की गई है।
उन्होंने कहा कि जिला संगरूर के सभी गुरुद्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में रिवाइजिंग अथॉरिटी की देखरेख में वोट पंजीकरण बढ़ाने के लिए विशेष अभियान जारी रखा जाना चाहिए और सभी उपमंडलों में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में इन चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरे जाने चाहिए ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मतदाता पंजीकरण बढ़ाने के सरगर्मी से प्रयास किये जाएं तथा गुरुद्वारा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर पहुंच कर योग्य मतदाताओं के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को क्रियान्वित किया जाये। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि संगरूर जिले में इन चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण के कार्य को और अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। डिप्टी कमिश्नर ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों को इन चुनावों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *