Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कैबिनेट मंत्री ने करतारपुर हलके में कैंपों का दौरा किया
कैंप के दौरान सेवाओं संबंधी मौके पर मंजूरी के बाद लाभार्थियों को दिए दस्तावेज

करतारपुर (जालंधर), 21 फरवरी (भारत बानी) : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह ने आज कहा कि ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल को राज्य भर में भारी जन-समर्थन मिला है और बड़ी संख्या में लोग इन कैंपों में नागरिक सेवाओं का लाभ उठा रहे है।
कैबिनेट मंत्री ने आज रंधावा मसंदा, नौगजा और करतारपुर में लगाए कैंपों का दौरा किया गया, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और इस पहल संबंधी उनकी प्रतिक्रिया ली।
यहां लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत राज्य में ‘आप दी सरकार, ‘आप दी द्वार’ प्रोग्राम शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे लगभग 900 कैंप लगाए जा रहे है, जिनमें आवेदक मौके पर ही लगभग 44 विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ उठा रहे है।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों के नजदीक नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसी वचनबद्धता के तहत सरकार ने हेल्पलाइन 1076 सेवा भी शुरू किया है, जिससे लोग घर बैठे सेवाएं प्राप्त कर सकते है।
मंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी सेवाओं का लाभ योग्य लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति नागरिक सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोगों की शिकायतें भी सुनी और अधिकारियों को उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।
कैप्शन- पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत विधानसभा क्षेत्र करतारपुर में लगाए गए कैंपों का दौरा करते हुए।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *