Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 12 मार्च (भारत बानी) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान जि़ला खज़़ाना दफ़्तर, अमृतसर में तैनात सीनियर सहायक सुभदेश कौर को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिमों को रईया में वन विभाग में बतौर ब्लॉक वन अफ़सर के तौर पर तैनात सुखदेव सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से सम्पर्क करके दोष लगाया कि उक्त कर्मचारी उसका जीपीएफ जारी करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग रही है और इस सम्बन्धी पहले ही दो किश्तों में 7000 रुपए ले चुकी है।  
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए की आखिरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।  
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस की आगे की जाँच जारी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *