Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कैबिनेट मंत्री ने 21.53 लाख रुपए की लागत से गौतम नगर गली में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 13 मार्च (भारत बानी) : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला गौतम नगर की 5 नंबर गली में 21.53 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्यों पर विशेष तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से सभी वार्डों में उनकी जरुरत के मुताबिक गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह सभी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर की कोई सडक़ या गली कच्ची नहीं रहेगी और आधारभूत ढांचे संबंधी सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तय सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में गलियों व सडक़ों के निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता के पक्ष से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में इलाका निवासिों की मांग के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद अशोक मेहरा, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, भूपिंदर सिंह, रमेश कुमार, शैली वालिया, दीन दयाल, अजीत सिंह, शिव पराशर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *