Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 15 मार्च (भारत बानी) : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 23 में 8.74 लाख रुपए की लागत से वाटर सप्लाई की पाइप लाइन डालने के कार्य की शुरुआत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्य बड़ी तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे शहर हो या गांव हर स्थान का विकास कार्य पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर को विकास के हर पक्ष से मजबूत किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के उन सभी क्षेत्रों में पीने के पानी के लिए वाटर सप्लाई व सीवरेज पाइप लाइन डलवाए जा रहे हैं, जहां अभी तक यह सुविधा नहीं पहुंची है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री पंजाब ने जिले को 867 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट दिए हैं, जो कि युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान इलाका निवासियों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि उनके सभी जरुरी कार्य जल्द करवा दिए जाएंगे और इलाके में अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, मंजीत कौर, जसप्रीत हुंदल, मंजोत कौर, निर्मल सिंह सैनी, मदन लाल महाजन, बहादुर सिंह सुनेत, कंचन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *