Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20मई: ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है और राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के बचने की उम्मीद नहीं है। रविवार को इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों के लो जा रहा हेलीकॉप्टर एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने से ईरानी राष्ट्रपति रईसी के मारे जाने की आशंका है।

 ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में जीवित रहने की उम्मीद नहीं है। इस बात का दावा खुद ईरानी मीडिया ने उस समय किया जब वहां की सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया। रविवार को इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों के लो जा रहा हेलीकॉप्टर एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विदेश मंत्री के साथ जा रहे थे राष्ट्रपति

दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने के बाद उनकी मौत की आशंका जताई है।

2021 में राष्ट्रपति चुने गए थे रईसी

बता दें कि 63 वर्षीय रईसी को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था और पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया और सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *