Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई 2024 : पंजाब में भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया। इसके बावजूद लुधियाना में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कई स्कूल खुले थे और बच्चे भीषण व चिलचिलाती गर्मी में स्कूल आ जा रहे थे। इसको लेकर परिवार वालों द्वारा इसका विरोध भी किया गया।

आपको बता दें के मौसम विभाग ने पंजाब में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। बच्चों का ख्याल रखते हुए सी.एम. मान स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान 20 मई से ही जारी कर दिया था। मिली जानकारी  के अनुसार लुधियाना में कई स्कूल खुल रहे थे जिसको लेकर परिवार वालों द्वारा इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी को दी गई। शिकायत मिलते ही डीसी. साक्षी साहनी इसका संज्ञान लेते हुए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि  जांच दौरान लुधियाना के 10 स्कूलों के नाम सामने आए हैं जोकि आदेशों के बावजूद खुले हुए थे। इनमें टेंडर इंटरनेशनल स्कूल, जोसफ सेक्रेड हार्ट स्कूल, साउथ सिटी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल बासीसियां, गुरु हरकृष्ण आदर्श स्कूल ढांडरा, सराभा नगर पिंकी प्ले वे स्कूल, हरिकृष्ण स्कूल लुधियाना, ई-कैनेडियन स्कूल लुधियाना, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल सराभा नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर, सेंट्रल मॉडल स्कूल, लुधियान  शामिल है। डी.सी. ने इन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को पत्र भेज सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *