Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 मई: देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सभी राजनीतिक दल बढ़-चढ़कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। चुनाव को देखते हुए सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। एक तरफ भाजपा 400 पार के नारे लगा रहा है। वहीं इंडी गठबंधन पर प्रधानमंत्री के चेहरे को लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अब सबसे पुरानी पार्टी के एक नेता ने साफ कर दिया है कि आखिर विपक्षी गठबंधन जीतता है तो कौन पीएम बनेगा और इसे तय करने में कितना समय लगेगा। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंडी गठबंधन को लोकसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश मिलेगा और प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तय करने में 48 घंटे से भी कम समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यह सही है कि गठबंधन में जिस पार्टी को अधिकतम सीटें मिलेंगी, वह नेतृत्व का स्वाभाविक दावेदार होगा।

बहुमत के लिए जरूरी सीटें मिलेंगी
सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) को निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 272 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब इंडिया जनबंधन पार्टी को जनादेश मिलेगा, तब एनडीए के कुछ दल गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर करेंगे। हालांकि, उस समय कांग्रेस आलाकमान को फैसला करना होगा कि उन्हें गठबंधन में शामिल करना है या नहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *