Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

4जून(तरनतारन): लोकसभा चुनाव को लेकर जहां देश भर में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं तरनतारन में भी काउंटिंग सैंटर में प्रशासन द्वारा बड़ी रकम खर्च खर्च की गई हैं। पर मतगणना केंद्र में मीडिया कर्मियों के लिए जहां एक छोटा कमरा अलॉट किया गया है वहीं इस कमरे में भीषण गर्मी को देखते हुए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। 

इसी तरह इस कमरे के अंदर न तो मीडिया कर्मियों के लिए कोई बड़ी स्क्रीन लगाई गई है और न ही इंटरनेट की कोई सुविधा दी गई है। कमरे में लगाई गई छोटी स्क्रीन भी चालू नहीं है। इन घटिया प्रबंधों को लेकर मीडिया कर्मियों में लोक संपर्क विभाग के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर से मांग की डा रही है कि इन प्रबंधों को तुरंत ठीक किया जाए ताकि उचित कवरेज हो सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *