Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12जून(सियोल): दक्षिण कोरिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके दक्षिण-पश्चिमी काउंटी बुआन के निकटवर्ती क्षेत्रों महसूस किए गए हैं। मौसम एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। एजेंसी के मुताबिक, यह 2024 में दक्षिण कोरिया में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। 

एक घर को हुआ आंशिक नुकसान

उत्तरी जिओला प्रांत में अग्निशमन विभाग की एक अधिकारी जो हे-जिन ने बताया कि अधिकारियों को निवासियों से लगभग 80 कॉल प्राप्त हुईं जिनमें उन्होंने भूकंप आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से बुआन में एक घर की दीवार टूटने की खबर है।

यह भी जानें 

बता दें कि, भूकंप को तीव्रता के लिहाज से अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है।  2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप माइनर कैटेगरी में होते हैं। 5.5 से 6 तीव्रता वाले भूकंप को हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है, इसमें मामूली नुकसान होने की संभावना रहती है। अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 7 से 7.9 के भूकंप को खतरनाक माना जाता है। इस तीव्रता के भूकंप से इमारतों में दरार या उनके गिरने की आशंका रहती है। इससे ऊपर की तीव्रता वाले सभी भूकंप को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा जाता है। 

क्‍यों आता है भूकंप

पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। (एपी)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *