Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12जून(कठुआ): जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने हीरानगर इलाके के एक घर पर हमला किया है। जम्मू कश्मीर की एसओजी ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया है।

क्या है पूरा मामला?

सबसे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से जानकारी आई कि कठुआ के हीरानगर इलाके में ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद जानकारी मिली कि 2 आतंकी कठुआ के हीरानगर इलाके के गांव सेडा सोहल पहुंचे। आतंकियों ने एक घर में दस्तक दी और पानी मांगा। घर में पिता-पुत्र मौजूद थे। पल भर में ही आतंकी ने बेटे का गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद बाप-बेटे किसी तरह वहां से भाग निकले। 

लेकिन आतंकी उनका पीछा करने लगे और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर की एसओजी हरकत में आई। इस बीच आतंकी नाले में फंस गए और एक आतंकवादी मारा गया। बता दें कि हीरानगर सेक्टर इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *