Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13जून(पुरी) : ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए। इस दौरान माझी ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। पुरी के सांसद संबित पात्रा, बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

कैबिनेट में पारित किया था प्रस्ताव

दरअसल, बीजेपी ने जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार को खोलने का चुनावी वादा किया था। बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद ओडिशा कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के 4 द्वारों को खोलने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। आज सुबह प्रशासन की मौजूदगी में 4 द्वारों को खोल दिया गया। श्रद्धालु चारों द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही माझी सरकार ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर दिया है।

कोविड के बाद से बंद थे चारों द्वार

बीजू जनता दल की सरकार ने कोविड-19 महामारी के बाद से मंदिर के चारों द्वार बंद कर रखे थे। श्रद्धालु केवल एक द्वार से ही प्रवेश कर सकते थे और सभी द्वार खोलने की मांग की जा रही थी। माझी ने कहा कि मंदिर के संरक्षण के लिए मंत्रिमंडल ने 500 करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित करने का निर्णय लिया है। बुधवार की रात को ही मुख्यमंत्री माझी पुरी के लिए रवाना हो गए थे। रातभर तीर्थनगरी में गुजारने के बाद आज सुबह उनकी मौजूदगी में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोले गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *