Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20जून(कुवैत सिटी):  कुवैत के अहमदी प्रांत में हुए भीषण अग्निकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस अग्निकांड में अब 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि आग लगने से 46 भारतीयों समेत 50 लोगों की मौत के मामले में भारत के 3, मिस्र के 4 और कुवैत के 1 नागरिक को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को कुवैत के मंगाफ शहर में भूतल पर गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इसमें बड़े पैमाने पर मारे गए लोग भारत से थे।

इमारत में 196 प्रवासी मजदूर रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे। अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पत्र ‘अरब टाइम्स’ ने बताया कि “सार्वजनिक अभियोजन ने अल-मंगाफ की इमारत में आग लगने के मामले में एक कुवैती नागरिक, तीन भारतीय नागरिकों और मिस्र के चार नागरिकों को दो सप्ताह के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है।” खबर में कहा गया है कि आरोपियों पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

कुवैत दे रहा अग्निपीड़ितों के परिवार को 15 हजार अमेरिकी डॉलर की मदद

अखबार ने बताया कि कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आदेश पर पीड़ितों के परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर (12.5 लाख रुपये) का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा भारत की केंद्र सरकार और संबंधित मृतकों की राज्य सरकारों की ओर से भी मुआवजे का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। (भाषा) 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *