Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

सहरसा:बिहार में शुक्रवार की सुबह स्कूल के लिए निकले शिक्षकों से भरी नाव रास्ता भटक गई. सहरसा में रोज की तरह नाव नवहट्टा के ई -2 घाट से सुबह 7 बजे खुली. नाव पर कई विद्यालयों के लगभग 17 से 18 शिक्षक सवार थे. 40 से 45 मिनट में उसे परताहा पहुंचना था. लेकिन नदी में कोहरा होने के कारण वह भटककर चार किलोमीटर दूर दूसरी दिशा में चली गई. रोज की तरह तय समय पर परताहा नहीं पहुंचने पर नाविक सहित सवार शिक्षकों को चिंता हुई. जिसके बाद नाविक को मालूम हुआ कि वो रास्ता भटक गए इसके बाद नाव परताहा के लिए निकली. शुक्रवार को शिक्षक पौने आठ बजे की जगह साढ़े दस बजे के बाद ही पहुंच सके.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *