Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Rahul Gandhi On Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भद्दे और अभद्र कमेंट करने वालों को रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल न करें. उन्होंने कहा कि जिंदगी में हार जीत लगी रहती है, लेकिन किसी को अपमानित करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. 

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि कोई भी नेता स्मृति ईरानी के बारे में भला बुरा न कहे. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर पर) लिखा, “जीवन में हार-जीत तो होती रहती है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें. लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, न कि मजबूती की.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *