Deprecated: Creation of dynamic property WpUserNameChange\WpUserNameChange::$db is deprecated in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/wp-user-profile-avatar/admin/templates/wp-username-change.php on line 17
पुणे में फिर दिखा ड्रंक एंड ड्राइव का मामला, नशे में धुत NCP नेता के बेटे ने टेंपो में मारी टक्कर
Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पुणे: पुणे में एकबार फिर ड्रंक एंड ड्राइव का मामला देखने को मिला है. एनसीपी के नेता बंडू गायकवाड के बेटे सौरभ गायकवाड की कार से एक टेंपो की टक्कर हो गई, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय सौरभ गायकवाड नशे की हालत में थे. ऐसी जानकारी है कि इस सड़क हादसे में सौरभ घायल भी हो गए.

सौरभ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर 16 जुलाई की रात दो गाड़ियों में टक्कर हो गई थी. तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की कार ने एक टेंपो को टक्कर मार दी थी.

आरोप है कि सौरभ गायकवाड़ नाम के युवक ने शराब के नशे में टेंपो को टक्कर मारी है. हादसे में सामने वाली गाड़ी में सवार ड्राइवर और क्लीनर दोनों जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका चल रहा है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *