Deprecated: Creation of dynamic property WpUserNameChange\WpUserNameChange::$db is deprecated in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/wp-user-profile-avatar/admin/templates/wp-username-change.php on line 17
अर्जेंटीना सीमा के पास उत्तरी चिली में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: USGS
Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

सैंटियागो: अर्जेंटीना की सीमा के पास उत्तरी चिली में बृहस्पतिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप चिली के समयानुसार रात नौ बजकर 51 मिनट पर 117 किलोमीटर गहराई में आया। 

इसका केंद्र चिली के सैन पेड्रो डी अटाकामा से 45 किलोमीटर (28 मील) दक्षिण-पूर्व में था। चिली प्रशांत महासागर में तथाकथित ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट एक-दूसरे को धक्का देती हैं, जिससे अचानक ऊर्जा निकलती है और इसी के परिणामस्वरूप भूकंप आते हैं। ‘रिंग ऑफ फायर’ में दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी भी हैं। चिली में 2010 में आये 8.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 526 लोगों की जान ले ली थी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *