Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

05 अगस्त 2024 : भारत को पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से कांस्य पदक लाने की उम्मीद होगी, जबकि सोमवार से कुश्ती स्पर्धाएं भी शुरू हो रही हैं और पहले दिन निशा महिला फ्री स्टाइल 68 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। 

कांस्य पदक मैच खेलेगी अनंत-महेश्वरी की जोड़ी

अनंतजीत सिंह नरुका और महेश्वरी चौहान की भारतीय जोड़ी स्कीट मिश्रित स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर गई है। भारत का कांस्य के लिए चीन से सामना होगा। भारत और चीन की जोड़ी ने एक समान 146 अंक बनाए और संयुक्त तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया। इटली और अमेरिका की जोड़ी के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला खेला जाएगा। मालूम हो कि इस स्पर्धा में क्वालिफिकेशन में शीर्ष दो टीमें स्वर्ण पदक के लिए खेलती हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों का सामना कांस्य पदक के लिए होता है। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में दमदार प्रदर्शन किया और अब अंनत-महेश्वरी की जोड़ी से कांस्य पदक लाने की उम्मीद है। भारत और चीन की जोड़ी के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला सोमवार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *