Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

 09 अगस्त 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 में आज (09 अगस्त, शुक्रवार) भारत का 14वां दिन होगा. अब तक पूरे हो चुके 13 दिनों में भारत के खाते में कुल 5 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 4 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल है. अब 14वें दिन भारत के खाते में छठा मेडल आ सकता है. 13वें दिन भारत की झोली में पेरिस ओलंपिक का पहला सिल्वर आया, जो नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता. इसके अलावा 13वें भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज पर कब्ज़ा जमाया था. भारत के खाते में अब तक तीन मेडल शूटिंग में, एक हॉकी में और एक जैवलिन थ्रो में आ चुका है. अब आज कुश्ती में भारत के खाते में मेडल आ सकता है. 

आज भारतीय पहलवान अमन सहरावत ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेंगे. अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. 

बता दें कि अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे. सेमीफाइनल में अमन को जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा. हिचुगी ने सेमीफाइनल में अमन को 10-0 से करारी शिकस्त दी थी. 

अब अमन ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे. उनका ब्रॉन्ज मेडल मैच रात में 10:45 बजे से प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज के खिलाफ होगा. 

इसके अलावा मेंस और वुमेंस की 4*400 मीटर रिले की टीमें मैदान पर होंगी. इसके अलावा गोल्फ का तीसरा राउंड होगा, जिसमें अदिति अशोक और दीक्षा डागर मैदान पर दिखाई देंगी. 

पेरिस ओलंपिक में 09 अगस्त को भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स

वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे

मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे. 

कुश्ती

मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे. 

गोल्फ

महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे. 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *