Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 12 अगस्त 2024 :  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें पहला पदक भारत को महिला शूटर मनु भाकर ने दिलाया। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और फिर मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि नीरज चोपड़ा ने भारत को 1 सिल्वर मेडल दिलाया।

उन्होंने जैवलिन थ्रो के इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया। अब पेरिस ओलंपिक का समापन हो चुका है.। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मनु भाकर की मां नीरज चोपड़ा से बातचीत करती हुई दिख रही हैं।

Manu Bhaker की मां ने Neeraj Chopra से की खास मुलाकात

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शूटर मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से खास मुलाकात करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह नीरज का हाथ अपने सिर पर भी रखवाती है। इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि वह नीरज को कुछ कसम खिला रही हैं।

हालांकि, दोनों क्या बात कर रहे हैं वह वीडियो में सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही फैंस एक से बढ़कर एक रिएक्शंस दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि रिश्ता पक्का, तो दूसरे यूजर ने लिखा, कि रिश्ते को लेकर अहम बातचीत हो रही है। एक और यूजर ने इसी मजाकिया अंदाज में लिखा कि दहेज कितना लोगे बेटा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *