Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मोगा 12 अगस्त 2024 : सुबह-सुबह मोगा से बुरी खबर आ रही है। यहां दिन चढ़ते ही एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा बुघीपुरा गांव के पास हुआ और मृतक पिता-पुत्र मोगा के महिरो गांव के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बुघीपुरा-बरनाला बाईपास रोड पर एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक उनकी मदद करने की बजाय मौके से भाग गया। समाज सेवा सोसायटी के सदस्य उन्हें सोसायटी के आपातकालीन वाहन से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मोगा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *